{"_id":"3ac354232a4cfd25ce3ffa4e270b08d5","slug":"captain-amrinder-in-amritsar-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनी तो बेफिजूल टैक्स हटेंगे: अमरिंदर सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनी तो बेफिजूल टैक्स हटेंगे: अमरिंदर सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 18 Feb 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और अमृतसर के सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
ने बुधवार को कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर बेफिजूल के टैक्स खत्म कर दिए
जाएंगे।
विधायक ओम प्रकाश सोनी के निवास रानी का बाग में उनसे मिलने पहुंचे कैप्टन पत्रकारों से बात कर रहे थे। कैप्टन ने बताया कि इसके लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर एक खाका तैयार कर लिया। इसे 2017 के चुनाव जीतने के बाद लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा अकाली-भाजपा गठबंधन ने राज्य के लोगों व व्यापारियों के पर ढेर सारे टैक्स का बोझ डालकर कर्ज के तले दबा दिया है।
लोगों के लिए रोटी कमाना कठिन हो रहा है। इंडस्ट्री पलायन कर दूसरे राज्य में चलें गई है। रोजगार के साधन कम हो गए। पढ़ेलिखे युवक मेट्रो सिटी में सेटल हो रहे हैं। इससे पूर्व कैप्टन ने विधायक सोनी और पंजाब व्यापार मंडल के प्रधान अमृतलाल जैन के साथ सूबे के व्यापारिक हालातों पर विचार विमर्श किया। जैन ने कैप्टन को बंद हो रही इंडस्ट्री, बढ़ रहे बिजली के बिल, अन्य राज्यों के मुकाबले सूबे में अधिक वैट के बारे चर्चा की गई।
जैन और विधायक सोनी ने कैप्टन को पट्टी-मक्खू रेल लाइन के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होनें बताया की महज 26 किलोमीटर की नई रेल लाइन बिछाने से अमृतसर से मुंबई की दूरी 240 किलोमीटर कम हो जाएगी और माझा मालवा के बीच व्यापार बढ़ जाएगा । उन्होंने कैप्टन से आग्रह किया की इस सुझाव को इस बार के रेल बजट में उठाया जाए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हिंदू सभा कॉलेज में विद्यार्थियों को डिग्रियां भी बांटी।