फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   candidates appeared master cadre exam Amritsar

अमृतसर में 4580 परीक्षार्थियों ने दी मास्टर कैडर की परीक्षा

Sat, 09 Jan 2021 09:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
candidates appeared master cadre exam Amritsar
अमृतसर। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित गणित और सामाजिक शिक्षा की मास्टर कैडर भर्ती परीक्षा में सुबह के सत्र में 82.76 और शाम के सत्र में 89.46 फीसदी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 18 सेंटर बनाए गए थे। सामाजिक शिक्षा के 11 और गणित के सात परीक्षा केंद्र थे। सामाजिक शिक्षा परीक्षा में 3308 में से 2738 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। जबकि 570 गैरहाजिर रहे। गणित की परीक्षा में 2059 में से 1842 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 217 उम्मीदवार गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन किया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल के जवान तैनात रहे। अमृतसर में पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और बटाला जिले के उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे। सुबह के सत्र में परीक्षा साढे़ नौ से 12 बजे तक हुई। दूसरा सत्र की परीक्षा दो बजे से शुरू होकर चार बजे खत्म हुई।
विज्ञापन

डिप्टी डीईओ और परीक्षा नोडल अधिकारी हरभगवंत सिंह ने बताया कि दोनों ही परीक्षाएं शांतिपूर्ण हुई। किसी को भी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है। वहीं, रविवार को मास्टर कैडर भर्ती के तहत साइंस की परीक्षा सुबह साढे़ नौ बजे शुरू होगी। इस परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए है। सुबह सात बजे माल रोड सरकारी कन्या स्कूल से परीक्षा प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षा के लिए कंट्रोलर की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखी की होगी। उसके अलावा शिक्षा विभाग ने भी अपने स्तर पर परीक्षा के लिए स्टाफ नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed