फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bus, student on roof, bus, problem, pathankot

बसों की छत पर सफर कर रहे स्कूली बच्चे

Mon, 18 Jul 2016 05:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Mon, 18 Jul 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
bus, student on roof, bus, problem, pathankot
पठानकाेट में मिनी बस की छत पर सफर कर रहे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
पठानकोट से बाया सुजानपुर-सुंदरचकक-कीड़ी को जाने वाली मिनी बसों में यातायात नियमों की सरेआम अवहेलना की रही है।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों को बस की छत पर बैठाकर सफर कराया जा रहा है। इससे बच्चे कभी भी किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। 

सोशल वेलफेयर ऐसोसिएशन के प्रधान पवन महाजन, चेयरमैन प्रिंसिपल त्रिभवन सिंह, विनोद महाजन, मोहन लाल डोगरा, परषोतम महाजन, राकेश कुमार, सतीश कुमार, राजेश महाजन ने बताया कि सुबह स्कूल लगने व छुट्टी के समय बस में जगह न होने के कारण बच्चे छत पर बैठ कर सफर करते है । इस मार्ग पर कई जगह बिजली के तार सड़क के उपर से गुजरते हैं। छत पर बैठा कोई बच्चा तार की  चपेट में आए जाए तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 


पुलिस, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसोसिएशन ने  जिला पुलिस व परिवहन विभाग से इस पर ध्यान देने तथा इस रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध जब जिला परिवहन अधिकारी जसवंत सिंह ढिल्लों का कहना ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले मिनी बस चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने मिनी बस चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छत पर सफर करवाना बंद न किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed