{"_id":"68825018c5eb7a10b70f51a0","slug":"bsf-shot-down-six-drones-recovered-weapons-and-heroin-amritsar-news-c-59-1-asr1001-113348-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बीएसएफ ने छह ड्रोन मार गिराए, हथियार व हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बीएसएफ ने छह ड्रोन मार गिराए, हथियार व हेरोइन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ड्रोन के जरिये तस्करी की बड़ी साजिश को किया नाकाम
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत-पाक सीमा क्षेत्र में बीएसएफ ने एक बार फिर पाकिस्तान प्रायोजित ड्रोन तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ के जवानों ने बुधवार रात व वीरवार सुबह छह पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए और भारी मात्रा में हथियारों व हेरोइन बरामदग की। यह कार्रवाई अमृतसर और तरनतारन जिलों में विभिन्न घटनाओं के दौरान की गई।
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार की रात अमृतसर जिले के मोडे गांव के पास बीएसएफ जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन को समय रहते तकनीकी उपायों की मदद से कर गिरा दिया। इन ड्रोन के जरिये चार पैकेट्स में तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन और लगभग एक किलो सत्तर ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बल के जवानों ने सारा सामान जब्त कर लिया है।
इसी तरह बीएसएफ को इंटेलिजेंस विंग से सूचना मिली थी कि तरनतारन जिले के डल गांव में धान के खेत में कुछ आपत्तिजनक वस्तु है। बीएसएफ व पंजाब पुलिस के जवानों ने खेत में पड़ी पिस्तौल की ऊपरी स्लाइड और एक मैगजीन बरामद की है। वीरवार तड़के बीएसएफ की तकनीकी टीम ने अटारी गांव के पास एक और ड्रोन को गिरा दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान खेतों में से एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गईं।