फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF returned two Pakistani nationals reached near Rajatal village on Attari border to pak rangers

Amritsar: गलती से भारत में घुसे दो पाकिस्तानी, बीएसएफ ने पाक रेंजर्स को सौंपे, विरोध भी जताया

Mon, 31 Oct 2022 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 10:22 AM IST
सार

शनिवार सुबह दो पाकिस्तानी नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारतीय क्षेत्र के राजाताल गांव के निकट बार्डर फेंसिंग के पास पहुंच गए। सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने दोनों को पकड़ लिया।
 

विज्ञापन
BSF returned two Pakistani nationals reached near Rajatal village on Attari border to pak rangers
पकड़े गए पाकिस्तानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर में अटारी सीमा पर राजाताल गांव के पास पहुंचने वाले दो पाकिस्तानी नागरिकों को बीएसएफ ने शनिवार रात पाक रेंजर्स को लौटा दिया। इससे पहले बीएसएफ अधिकारियों ने इन नागरिकों के भारत में पहुंचने पर पाक रेंजर्स को विरोध जताया।  
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक शनिवार सुबह दो पाकिस्तानी नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके भारतीय क्षेत्र के राजाताल गांव के निकट बार्डर फेंसिंग के पास पहुंच गए। सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि वे गलती से भारतीय क्षेत्र में घुस गए थे। उनके पास से 9790 रुपये पाक करंसी और पहचान पत्र के अलावा कुछ एतराज योग्य सामग्री बरामद नहीं हुई। 
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों ने इनसे पूछताछ के बाद भारत-पाक सीमा जीरो लाइन पर पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग बैठक कर इसे लेकर विरोध जताया और दोनों नागरिकों की जानकारी उन्हें दी। क्योंकि दोनों पाकिस्तानी नागरिक गलती से भारतीय सीमा में घुसे थे, तो बल के अधिकारियों ने दोनों को देर शाम पाक रेंजर्स को सौप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed