फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF caught 60 packets of heroin on Indo-Pak border

पंजाब में बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, पाक तस्करों की 64 किलो हेरोइन बरामद की

Sun, 19 Jul 2020 05:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 19 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
BSF caught 60 packets of heroin on Indo-Pak border
बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन

डेरा बाबा नानक में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ 10 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तानी नशा तस्करों की बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़ी है। बीएसएफ की चौकी नांगली के पास जवानों ने 60 पैकेट हेरोइन बरामद की है। जिसमें 64 किलो हेरोइन थी। इसे पाकिस्तानी तस्कर भारत भेजने की फिराक में थे।

विज्ञापन

 

कपड़े में बंधे हेरोइन के पैकेट रावी नदी के जरिए भेजे जा रहे थे। जल मार्ग में संदिग्ध वस्तु दिखने पर जब तलाशी ली गई तो हेरोइन निकली। बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा का कहना है कि इससे पहले भी कई बार जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों की हेरोइन की खेप बरामद की है। रविवार को प्रेसवार्ता में डीआईजी ने बताया के शनिवार देर रात 2.45 बजे के करीब रावी नदी के नजदीकी बीएसएफ की नंगली चेक पोस्ट पर तैनात जवानों को दरिया में भारत की तरफ कुछ संदिग्ध हलचल महसूस हुई।

विज्ञापन


जवानों के सर्च करने पर घास के अंदर से एक कपड़े की पाइप से 60 पैकेट हेरोइन बरामद हुए। उन्होंने बताया कि हेरोइन की खेप पाकिस्तानी नशा तस्कर रावी नदी के रास्ते कपड़े के एक पाइप से भेज रहे थे। इसको 1500 मीटर लंबी रस्सी के सहारे बांध गया था। हेरोइन के हर एक पैकेट को ब्लैडर में लपेटा गया था। डीआईजी ने बताया कि फिलहाल मौके से कोई तस्कर पकड़ा नहीं गया है। हेरोइन बरामद करने वाले जवानों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed