{"_id":"66990d35342f8f012a045176","slug":"bsf-and-police-caught-four-pistols-and-50-rounds-in-tarn-taran-border-sent-from-pakistan-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के मंसूबों पर बीएसएफ ने फेरा पानी: ड्रोन से बॉर्डर पर भेजे हथियार बरामद, चार पिस्टल और 50 राउंड मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के मंसूबों पर बीएसएफ ने फेरा पानी: ड्रोन से बॉर्डर पर भेजे हथियार बरामद, चार पिस्टल और 50 राउंड मिले
Thu, 18 Jul 2024 06:11 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:11 PM IST
सार
बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए हथियारों को पकड़ा है। यह हथियार ड्रोन के जरिये भेजे गए थे।
विज्ञापन
पुलिस व बीएसएफ ने पकड़े हथियार
- फोटो : संवाद
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
पंजाब से लगते भारत-पाकिस्तान सीमा पर तस्करों की तरफ से भारत में हथियार भेजने के प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान तस्करों की इन मंसूबों को पूरा नहीं होने देते। पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए हथियारों को बीएसएफ ने पकड़ा है। इसके बाद सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास थाना खालड़ा और बीएसएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान बुधवार रात ड्रोन की मदद से भारत पहुंचा असला बरामद किया गया। इस संबंध में थाना खालड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी भिखीविंड प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिसके चलते गत रात खालड़ा पुलिस स्टेशन और बीएसएफ द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान टीम ने 4 पिस्टल (7.62), 50 राउंड बरामद किए हैं। यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से भारत पहुंचा होगा, जिसे किसी तस्कर द्वारा घटनाओं को अंजाम देने के लिए ले जाया जाना था। लेकिन इन हथियारों को पुलिस और बीएसएफ ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन