{"_id":"6292092de392ce01991cba82","slug":"brother-of-aap-mla-threatens-female-officer-of-power-board-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर पश्चिम के आप विधायक के भाई ने महिला अधिकारी को दी धमकी-ऐसी जगह फेंकेंगे... ऑडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर पश्चिम के आप विधायक के भाई ने महिला अधिकारी को दी धमकी-ऐसी जगह फेंकेंगे... ऑडियो वायरल
Sat, 28 May 2022 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 05:06 PM IST
सार
आप विधायक के भाई का धमकी भरा ऑडियो ऐसे समय में सामने आया है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान विधायकों को अपने परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को राजनीति से दूर रखने की सलाह दे चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आम आदमी सरकार बने अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए लेकिन आप विधायकों के रिश्तेदारों की तरफ से सरकारी अधिकारियों को धमकाने के मामले सामने आने लगे हैं। तीन दिन पहले बीडीपीओ अटारी की ओर से अटारी के एक आम पार्टी के वर्कर के खिलाफ घरिंडा थाना में शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
अब पश्चिम विधानसभा हलके से आप विधायक डा. जसबीर सिंह के भाई दविंदर सिंह की ओर से बिजली बोर्ड की एक महिला अधिकारी को धमकाने की ऑडियो सामने आई है। हालांकि दो दिन पहले ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्तगी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों को अपने परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को राजनीति से दूर रखने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
वायरल हुए ऑडियो में फोन करते ही दूसरे तरफ से पहले नाम लेते हुए कहा गया कि अवनीत कौर बोल रहे हो। एक दिन पहले भी फोन किया था फोन क्यों नहीं पिक करते। महिला अधिकारी ने कहा कि सर मैं परमिट ले रही हूं, इस लिए फोन नहीं उठा पाई। महिला अधिकारी पूछती है कि आप कौन बोल रहे हैं, दूसरी तरफ से कहते हैं कि मैं दविंदर सिंह बोलदां, एमएलए डा. जसबीर द ब्रदर। मेरा नंबर कर लो सेव। ते बाद विच न क्यो बदली-बुदली बारे। इहो जही जगह ते सुटांगे। इसके बाद वे कहते हैं कि मैं सुबह से फोन कर रहा हूं, लेकिन आप फोन पिक नहीं कर रहे। दविंदर सिंह कहते हैं कि साहिब सिंह नाम के व्यक्ति का मीटर लगाने को कहा था, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी साहिब सिंह का मीटर नहीं लग पाया। महिला अधिकारी कहती है कि सर आप मुझे स्लिप सेंड कर दें, मैं देख लेती हूं।
विज्ञापन
वहीं विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू के साथ इस बारे में बात करने के लिए जब उनके मोबाइल पर फोन किया गया, तो दूसरी तरफ से पहले इसे लेकर पूरी बात तो सुनी गई। लेकिन इस बारे में जवाब मांगने पर कहा गया कि मैं विधायक साहब का पीए बोल रहा हूं। विधायक साहब मीटिंग ले रहे हैं। मैं कुछ देर में आपकी विधायक साहिब के साथ बात करवाता हूं और फोन काट दिया गया।