{"_id":"60f31fc58ebc3e6d79023ff7","slug":"both-the-weapon-smugglers-of-madhya-pradesh-on-remand-for-two-days-amritsar-news-pkl420456972","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के दोनों असलहा तस्कर दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश के दोनों असलहा तस्कर दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने मध्य प्रदेश के जिला बडवानी के गांव सेंधवा से गिरफ्तार किए दोनों असलहा तस्करों को शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। अब पुलिस इनसे पूछताछ के आधार पर बेची पिस्टलों बारे जानकारी हासिल कर पंजाब के गैंगस्टरों तक पहुंचेगी। पिस्टल बरामद करने के साथ बाकी गैंगस्टरों को इस मामले में गिरफ्तार करने का अभियान चलाएगी। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 13 जुलाई को मध्य प्रदेश के गांव सेंधवा में नाकेबंदी के दौरान इन दोनों असलहा तस्करों को काबू कर इनके कब्जे से 39 पिस्टल और गोली-सिक्का बरामद किया था।
मध्य प्रदेश के विजय और जीवन डावर को जिला अदालत में पेश करने पहुंचे अधिकारी ने बताया कि अदालत ने इनका दो दिन का रिमांड दिया है और इन्हें दोबारा सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दो दिन में पूछताछ के दौरान पता लगाया जाएगा कि पंजाब में कहां-कहां इन्होंने पिस्टल बेचे हैं। उन्होंने बताया कि डीजीपी के आदेश हैं कि अवैध हथियारों की सप्लाई के रूट हमेशा के लिए बंद किए जाएं और पिछले समय के दौरान लाए गए हथियारों को बरामद कर गैंगस्टरों को जेल में बंद किया जाए।
12 जून को खरड़ में दो लोगों को गिरफ्तारी के बाद सामने आया था मामला
खरड़ पुलिस ने 12 जून 2021 को जसपाल भुल्लर जस्सी के हरनमदीप सिंह और हीरा सिंह को काबू कर उनके कब्जे से तीन पिस्टल बरामद किए थे। जांच के दौरान ही मध्य प्रदेश के बडगांव जिले का गांव सेंधवा सामने आया। पंजाब के डीजीपी को पता चला कि यह वही गांव हैं, जहां से पंजाब के गैंगस्टरों को अवैध पिस्टल सप्लाई किए जाते हैं। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर इंदरदीप सिंह के नेतृत्व में 16 पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर मध्य प्रदेश भेजी गई। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को 13 जुलाई 2021 को मध्य प्रदेश में सफलता मिली और इस टीम ने सेंधवा गांव के पास नाकेबंदी के दौरान विजय ठाकुर और जीवन डावर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 इंडियन पिस्टल और गोली-सिक्का बरामद किया था। इसके बाद सीआईए की टीम वहां की लोकल अदालत से इन्हें तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शुक्रवार की सुबह ही अमृतसर पहुंची थी।