फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Border Security Force recovered packet of heroin from field in border village of Attari in Amritsar

Amritsar: बीएसएफ को खेत से पांच पैकेटों में मिली आठ किलो हेरोइन, एक रिंग और आठ चमकीली पट्टियां भी बरामद

Fri, 28 Apr 2023 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 03:57 PM IST
सार

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान शुक्रवार सुबह रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान ही उन्हें सीमांत गांव कक्कड़ के बाहर स्थित एक खेत में हेरोइन होने की सूचना मिली। इस पर बीएसएफ ने कक्कड़ गांव के आस-पास के इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Border Security Force recovered packet of heroin from field in border village of Attari in Amritsar
अमृतसर में खेत से हेरोइन बरामद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शुक्रवार सुबह अटारी के सीमांत गांव कक्कड़ के एक खेत में से हेरोइन का पैकेट बरामद किया है। सूचना के बाद बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा हेरोइन का एक पैकेट बल के जवानों को मिला जिसे उन्होंने अपने कब्जे में लिया। इस पैकेट के साथ एक रिंग और आठ चमकीले स्ट्राइप्स भी मिले हैं। पैकेट की जांच के दौरान उसके अंदर से और पांच पैकेट पाए गए, जिनसे आठ किलो हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान शुक्रवार सुबह रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान ही उन्हें सीमांत गांव कक्कड़ के बाहर स्थित एक खेत में हेरोइन होने की सूचना मिली। इस पर बीएसएफ ने कक्कड़ गांव के आस-पास के इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च के दौरान जब बीएसएफ के जवान एक खेत में पहुंचे तो वहां उन्हें पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक पैकेट मिला, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन


इस पैकेट के साथ एक रिंग तथा विभिन्न रंगों की आठ चमकीली स्ट्राइप्स भी बरामद की गई। पैकेट की जांच करने पर उसके अंदर से सफेद रंग के कपड़े के बने पांच पैकेट मिले। इनमें आठ किलो हेरोइन मिली। संभावना है कि गुरुवार को धनोए कलां के बाहर खेतों में मार गिराए ड्रोन ने इस पैकेट को गिराया होगा। इस तरह बीएसएफ ने एक बार फिर पाकिस्तान के तस्करों के नाकाम इरादों को विफल करते हुए ड्रोन से गिराया गया हेरोइन का पैकेट बरामद कर लिया। बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों ने इसकी सूचना लोकल पुलिस को देते हुए हेरोइन पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed