{"_id":"63b7c789287dcd0bbb65cd61","slug":"border-security-force-caught-bangladeshi-national-trying-to-cross-over-to-pakistan-illegally-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अवैध तरीके से पाकिस्तान जाने का कर रहा था प्रयास, बीएसएफ ने बार्डर पर पकड़ा बांग्लादेशी नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अवैध तरीके से पाकिस्तान जाने का कर रहा था प्रयास, बीएसएफ ने बार्डर पर पकड़ा बांग्लादेशी नागरिक
Fri, 06 Jan 2023 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 12:33 PM IST
सार
अब्दुल नामक बांग्लादेशी नागरिक गुरुवार को पाकिस्तान जाने के लिए इमीग्रेशन अधिकारियों के पास पहुंचा था। उसके पासपोर्ट पर पाकिस्तान का वीजा नहीं था, तो अधिकारियों ने उसे लौटा दिया। इसके बाद इसने शुक्रवार तड़के गैर कानूनी तरीके से भारतीय सीमा पार कर पाकिस्तान जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने शुक्रवार की तड़के अमृतसर सेक्टर में अवैध रूप से पाकिस्तान जाने के प्रयास में एक बांगलादेशी नागरिक को पकड़ा है। पूछताछ के दौरान उसके पास से बांगलादेश का पासपोर्ट बरामद हुआ। इस पर छह माह का भारत का वीजा लगा था। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद उसे घरिंडा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मोहम्मद महमूद आलम टुलू नामक बांगलादेशी नागरिक गुरुवार को पाकिस्तान जाने के लिए इमीग्रेशन अधिकारियों के पास पहुंचा था। उसके पासपोर्ट पर पाकिस्तान का वीजा नहीं था तो अधिकारियों ने उसे लौटा दिया। इसके बाद इसने शुक्रवार तड़के गैर-कानूनी तरीके से भारतीय सीमा पार कर पाकिस्तान जाने का प्रयास किया तो बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि पाकिस्तान जाने के लिए इसने एक एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने इससे पैसे भी लिए लेकिन बिना वीजा लगवाए ही इसे अटारी के रास्ते पाकिस्तान जाने को कह दिया। इसके बाद ही वह गुरुवार को अटारी बॉर्डर पर पहुंचा ताकि पाकिस्तान जा सके। इमीग्रेशन अधिकारियों ने इसे पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद उसने शुक्रवार तड़के पाकिस्तान जाने का प्रयास किया तो बीएसएफ जवानों ने इसे पकड़ लिया। बीएसएफ अधिकारियों ने इससे पूछताछ के बाद आरोपी को घरिंडा पुलिस के हवाले कर दिया। घरिंडा थाना प्रभारी करमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
फिरोजपुर: सरहद पर देखी पाक तस्करों की हरकत, बीएसएफ ने की फायरिंग
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने घनी धुंध में सरहद पर पाक तस्करों की गतिविधियां देख फायरिंग की। शुक्रवार सुबह उक्त स्थल पर बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया लेकिन शाम तक कुछ नहीं मिला है। यह घटना बीएसएफ की बीओपी चक अमीरा के नजदीक घटी है।
फाजिल्का के एसपी जीएस संघा ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने गश्त दौरान घनी धुंध में फेंसिंग पार सरहद पर पाक तस्करों की हरकत देखी गई। जब पाक तस्कर भारतीय क्षेत्र में घुसे तो बीएसएफ जवानों ने फायरिंग भी की। पाक तस्कर वहां से भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। सुबह होने पर बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार सारा दिन चेकिंग की गई लेकिन शाम तक कुछ नहीं मिला है।