{"_id":"69ca752c4f2c2ab10f0e41d0","slug":"blast-outside-police-station-in-amritsar-at-midnight-security-heightened-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ब्लास्ट: आधी रात पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका; तेज आवाज से इलाके में दहशत, बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में ब्लास्ट: आधी रात पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका; तेज आवाज से इलाके में दहशत, बढ़ाई सुरक्षा
Mon, 30 Mar 2026 06:35 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:35 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर के विधानसभा हलका राजासांसी में भिंडीसैदां पुलिस थाने के बाहर धमाका हुआ है। रविवार-सोमवार देर रात जोरदार धमाके की आवाज गूंजी। जोरदार आवाज सुनाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
भिंडीसैदां पुलिस थाना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कई पुलिस थानों के बाहर बम धमाके हो चुके हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। अमृतसर के विधानसभा हलका राजासांसी में भिंडीसैदां थाने में रविवार-सोमवार देर रात जोरदार धमाके की आवाज गूंजी। जोरदार आवाज सुनाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों पर शक जताया जा रहा है। इस संबंध में न ही अभी तक किसी भी आतंकी संगठन की तरफ से कोई जिम्मेदारी ली गई है।
जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच थाने के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और दशहत का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद थाने का गेट अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।
डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने बताया कि सुबह उन्हें इस संबंध में रिपोर्ट मिली थी, जिसमें देर रात मामूली धमाके जैसी आवाज का जिक्र किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अब तक किसी प्रकार के जान-माल नुकसान की सूचना नहीं है। थाने के भीतर भी किसी सामान के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के तहत थाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन