{"_id":"5f2e925e8ebc3e4103683f6f","slug":"blast-in-friecracker-factory-in-amritsar-amritsar-news-pkl3840064130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई धमाके हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पटाखा फैक्टरी में लगी आग, कई धमाके हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना चाटीविंड क्षेत्र के तहत आते गावं इबन कलां में लाइसेंस प्राप्त एक पटाका फैक्ट्री में शार्ट-सर्किट से लगी आग से हुए कई धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। शनिवार को सुबह पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के समय दो मजदूर काम कर रहे थे। इन दोनों मजदूरों ने पहले धमाके के बाद भागकर अपनी जान बचाई। यह फैक्ट्री गांव के बाहर खेतों के बीचोंबीच स्थित है, जहां फुलझड़ियां बनती है। फैक्ट्री का लाइसेंस तलविंदर सिंह नमक व्यक्ति के नाम है। चार वर्ष पहले भी इस फैक्ट्री में आग लगने से कई धमाके हुए थे।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह फैक्ट्री के एक शेड की बिजली के तार में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई, जहां आग लगी उसके नीचे भारी मात्रा में फुलझड़ियां व अन्य पटाखे पड़े थे। आग की चिंगारी इन पटाखों पर गिरने से एक के बाद कई धमाके हुए। धमाके इतने जोरदार थे कि आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। धमाकों के कारण फैक्ट्री की छत उड़ गई। छत के लोहे के गार्डर भी मुड़ गए। देखते ही देखते फैक्ट्री मलबे में तबदील हो गई।
अमृतसर सेवा समिति व नगर निगम फायर सर्विस के कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के अनुसार जब आग बुझाने के लिए पानी की बौछार की जा रही थी तो उस दौरान भी धमाके हो रहे थे। फायर कर्मचारियों को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सुबह दस बजे मिली। गांव वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस फैक्ट्री को यहां से हटाया जाए। फैक्ट्री की जांच के लिए कभी कोई अधिकारी नहीं आया। मौके पर पहुंचे एसडीएम शिवराज बल ने बताया की फैक्ट्री में कौन-कौन से पटाखे तैयार किए जाते हैं, इसकी जांच होगी। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के क्या प्रबंध थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है।