फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BJP leader Yadvinder Singh Buttar acquitted

हाईकोर्ट की तरफ से भाजपा के सीनियर नेता यादविन्दर सिंह बुट्टर बा- इज्जत बरी

Thu, 03 Oct 2019 10:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Yadvinder Singh Buttar acquitted
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरदासपुर के भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और पंजाब वर्किंग समिति के सदस्य यादविंदर सिंह बुट्टर को पैसों के लेन देन से संबंधित मामले में बरी कर दिया है। सीनियर एडवोकेट एपीएस देओल ने इस संबंध में जानकारी दी है। जिक्रयोग्य है कि 2011 में मलोट में कुछ व्यक्तियों ने भाजपा नेता बुट्टर सहित 3 अन्य के खिलाफ पैसों के लेने देने के मामले में धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला मोहाली थाने में दर्ज हुआ था। इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए यादविंदर सिंह बुट्टर पहले दिन से यह दावा रहे थे कि यह पर्चा जिला गुरदासपुर के साथ संबंधित पूर्व अकाली मंत्री सेवा सिंह सेखवां की साजिश और शह का हिस्सा है। क्योंकि बुट्टर की 2008 से सेवा सिंह सेखवां के साथ अदालती और राजनीतिक लड़ाई चल रही है। बता दें कि बुट्टर पहले अकाली दल में थे। बुट्टर के मुताबिक सेखवां ने पंजाब के अलग- अलग जिलों में उनके खिलाफ कई पर्चे दर्ज करवाए हैं। इनमें से ही एक मामले में मोहाली की निचली अदालत ने बुट्टर को 420 की धारा से तो बरी कर दिया था, परंतु धारा 406 में तीन साल की सजा सुनाई थी। बुट्टर ने मोहाली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी, परंतु वहां भी यह सजा बहाल रही। इसके बाद बुट्टर की इस केस में मोहाली में गिरफ्तारी भी हो गई और उन को कुछ समय रोपड़ की जेल में भी रहना पड़ा। बुट्टर के मुताबिक पर्चे में शामिल अन्य तीन व्यक्तियों ने समझौता कर लिया था। परंतु वह इस बात पर अड़े रहे कि वह कानूनी लड़ाई लड़कर बाइज्जत बरी होंगे। उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट रमदीप प्रताप सिंह के जरिये जमानत की अर्जी लगाकर हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती दी थी। अब बुट्टर के केस की पैरवी सीनियर एडवोकेट एपीएस दिओल कर रहे थे। हाईकोर्ट में पेश किए सबूतों और तथ्यों के आधार पर यादविंदर सिंह बुट्टर को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed