{"_id":"601567958ebc3e2c4d2e5637","slug":"bivi-jagir-kaur-inaugurates-new-website-sgpc-hazuri-ragi-singh-jatha-book-online-amritsar-news-pkl4022920159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन बुक करा सकेंगे हजूरी रागी सिंहों के जत्थों की सेवाएं, बीबी जागीर कौर ने एसजीपीसी की नई वेबसाइट का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन बुक करा सकेंगे हजूरी रागी सिंहों के जत्थों की सेवाएं, बीबी जागीर कौर ने एसजीपीसी की नई वेबसाइट का किया उद्घाटन
विज्ञापन
अमृतसर। संगत अब सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में ऑनलाइन श्री अखंड पाठ साहिब बुक करवा सकेगी। साथ ही श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी सिंहों की सेवाएं भी ऑनलाइन बुक करवाने की सुविधा मिलेगी। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने सूचना तकनीक के माध्यम से संगत तक अपनी पहुंच और मजबूत बनाने के लिए नई वेबसाइट का उद्घाटन किया है। वेबसाइट का नाम www.sgpcamritsar.org होगा।
बीबी जागीर कौर ने कहा दुनिया भर में बसे सिखों व नानक नाम लेवा संगत तक पहुंच को स्थापित करने के लिए ये वेबसाइट तैयार की गई है। संगत इसके माध्यम से एसजीपीसी के सभी विभागों की जानकारी प्राप्त कर सकेगी। एसजीपीसी द्वारा गुरुद्वारा साहिबान सहित शिक्षण व सेहत संस्थानों पर किए जाने वाले ख़र्च व आमदनी के बारे में इस वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी। एसजीपीसी की ओर से प्रकाशित सभी ऐतिहासिक किताबों को भी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही इस वेबसाइट के माध्यम से एसजीपीसी के इतिहास, वर्तमान पदाधिकारियों, एसजीपीसी अधिकारियों व सदस्यों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। वेबसाइट में एसजीपीसी के अब तक के सभी अध्यक्षों के कार्यकाल में हुए महत्वपूर्ण फैसलों के साथ-साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के इतिहास व अन्य गुरुद्वारा साहिब के बारे में जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
बीबी जागीर कौर ने बताया कि एसजीपीसी परिसर स्थित सरायों में कमरा बुक करवाने के लिए पहले ही ऑनलाइन सुविधा मौजूद है। एसजीपीसी का मीडिया विभाग भी इस वेबसाइट के साथ जुड़ेगा। संगत इस वेबसाइट की बेहतरी के लिए जो भी सुझाव देगी उस पर भी अमल होगा। बीबी जागीर कौर ने वेबसाइट तैयार करने वाले इंजीनियर संदीप गुप्ता, मोनिका गुप्ता व मिंदास गुप्ता को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
‘निशान साहिब चढ़दी कला का प्रतीक’
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बाद एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने भी लाल किले पर निशान साहिब वाला झंडा फहराने पर किए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा की। उन्होंने कहा कि निशान साहिब हमेशा ही चढ़दी कला का प्रतीक है। सिख धर्म का यह निशान शरण आने वाले की रक्षा का सूचक है। यह निशान लंगर उपलब्ध करवाने व छकाने का भी सूचक है। बीबी जागीर ने कहा कि किसानों के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है। किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धरना-प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर सरकार लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।