फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bikram Singh Majithia, captain amrinder singh, punjab political news, amritsar

अनाज मंडियों में ड्रामेबाजी करने पहुंचे कैप्टन को मुंह की खानी पड़ी

Wed, 19 Oct 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 19 Oct 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
Bikram Singh Majithia, captain amrinder singh, punjab political news, amritsar
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया - फोटो : ‌file photo
माल और लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से की जा रही किसान यात्रा को सत्ता की भूख के लिए बड़ी ड्रामेबाजी इकरार दिया है।
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश भर में आखिरी सांस ले रही है। 

हलका मजीठा के गांव सोहिये कलां-दबुरजी में 4.5 करोड़ रुपये की लागत के साथ नए बनाए गए 66 केवी बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते मजीठिया ने कहा कि कैप्टन झूठ के साथ लोगों को बरगलाने के लिए किसान यात्रा का नाटक कर रहे हैं। कैप्टन पंजाब के किसानों के पास मंडियों में ड्रामेबाजी करने पहुंचे तो उन्हें तब मुंह की खानी पड़ी जब किसानों ने कहा कि उनको धान की फसल बेचने में कोई दिक्कत नहीं आ रही और वह बादल सरकार की तरफ से किए प्रबंधों से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि कैप्टन पंजाब में कांग्रेस की हार को देखते कभी कर्ज कुर्की खत्म करने और कभी किसान यात्रा के नाम पर नित्य नए ड्रामे रच रहे हैं। मजीठिया ने कैप्टन को किसान विरोधी करार देते कहा कि यह वही कैप्टन हैं, जिन्होंने 2002 में सत्ता संभालते ही बतौर मुख्यमंत्री किसानों की मोटरों के बिजली बिल लागू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डायरेक्टर बिजली निगम  केएल शर्मा, चीफ इंजीनियर बार्डर जगजीत सिंह, चीफ इंजी. सिकंदर सिंह, तलबीर सिंह गिल, मेजर शिवि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed