फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bikram Majithia takes dig at CM Bhagwant Mann France visit in social media post

सीएम मान के फ्रांस दौरे पर मजीठिया का तंज: ‘8 पीएम चीयर’ से ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ तक, क्या लिखा पोस्ट में?

Sat, 17 Oct 2026 11:27 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 17 Oct 2026 11:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रांस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार प्रदर्शनी सियाल पेरिस में शामिल होने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अनुमति मिली है। आज सीएम मान का जन्मदिन भी है। मजीठिया ने जन्मदिन की बधाई देते हुए मान पर तंज कसा है। 

विज्ञापन
Bikram Majithia takes dig at CM Bhagwant Mann France visit in social media post
बिक्रम मजीठिया ने भगवंत मान पर कसा तंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फ्रांस यात्रा को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए उनके जन्मदिन, फ्रांस यात्रा और पंजाब में नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


मजीठिया ने पोस्ट में जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू जुगनू'। इसके साथ ही उन्होंने '8 पीएम चीयर', 'एन इवनिंग इन पेरिस' और 'वेरका के सैंपल इंडिया में फेल, फ्रांस में कामयाब?' जैसे तंज भरे वाक्यों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


मजीठिया ने अपनी पोस्ट में झोटा की हत्या का जिक्र करते हुए पंजाब में इंसाफ की मांग कर रहे लोगों की भावनाओं को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ पंजाब में नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या को लेकर लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के फ्रांस दौरे और जन्मदिन के जश्न को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस यात्रा को हाईकोर्ट से मिली अनुमति
मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रांस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार प्रदर्शनी सियाल पेरिस में शामिल होने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से 16 अक्टूबर को अनुमति मिली थी। पंजाब सरकार का उद्देश्य इस प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य के कृषि और खाद्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देना है।


वहीं, मानसा में नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पंजाब में नशों की बिक्री और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed