फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bikram Majithia big allegation attack on Sukhbir Badal SP Harpal Singh narayan chaura

बिक्रम मजीठिया का बड़ा आरोप: सुखबीर बादल पर हमले से एक दिन पहले एसपी हरपाल सिंह ने हमलावर से मिलाया था हाथ

Thu, 05 Dec 2024 10:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:57 PM IST
सार

सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से सेवा की धार्मिक सजा सुनाई गई है। बुधवार को श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य गेट के बाहर उन पर खालिस्तानी आतंकी ने गोली चला दी थी। अब इस मामले में बिक्रम मजीठिया ने पुलिस पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Bikram Majithia big allegation attack on Sukhbir Badal SP Harpal Singh narayan chaura
सीसीटीवी फुटेज में चाैड़ा से हाथ मिलाते दिख रहे एसपी - फोटो : X @bsmajithia

विस्तार

श्री हरिमंदिर साहिब परिसर के बाहर शिअद के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में शिअद ने संगीन आरोप लगाए हैं। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने वीरवार को मीडिया के सामने एक वीडियो फुटेज जारी कर दावा किया कि एसपी हरपाल सिंह रंधावा सुखबीर पर हमले से एक दिन पहले आतंकी नारायण सिंह चौड़ा से मिले थे। मजीठिया के अनुसार उसे गिरफ्तार करने के बजाय वह हंस-हंसकर बातें करते रहे।

विज्ञापन
उन्होंने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की कार्यप्रणाली की भी जांच की मांग की है। मजीठिया वीरवार को तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नारायण सिंह चौड़ा शुरू से ही आतंकी गतिविधियां में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहला मामला 1990 में दर्ज किया गया था। पिछले दो दिनों से वह श्री दरबार साहिब परिसर में ही घूम रहा था। पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने ही सुखबीर को बचाया है और पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस की पोल भी खोल दी है।
विज्ञापन

 


मजीठिया ने एसजीपीसी की ओर से जारी एक सीसीटीवी फुटेज को लेकर दावा किया है कि चौड़ा पिछले तीन दिनों से श्री हरमंदिर साहिब परिसर व आसपास घूम रहा था। इस दौरान एसपी हरपाल सिंह ने घटना के एक दिन पहले चौड़ा से हाथ मिलाया था जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने मांग की है यह जांच होनी चाहिए कि क्या पुलिस ने ही इस हमले की कोई साजिश तो नहीं रची। इस सारे मामले की जांच होनी चाहिए और सच सामने आना चाहिए।

बुधवार सुबह हुई थी हमले की कोशिश

बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे सुखबीर सिंह बादल घंटाघर की तरफ श्री हरमंदिर साहिब के गेट के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक शख्स आया और उसने पिस्तौल से गोली चला दी। हरकत में आते हुए सुखबीर के सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ ऊपर कर दिया जिससे गोली हवा में चल गई।

इसके तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने सुखबीर सिंह बादल को घेरा डाल लिया और आरोपी को भी पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी तैनात थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत में दहशत का माहाैल पैदा हो गया।  

वहीं, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बिक्रम मजीठिया के आरोपों पर कहा कि हमारा काम प्रोफेशनल जांच के तरीके से हो रहा है। जांच जल्द ही पूरी कर ली जाएगी और उसके बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed