{"_id":"621662382c00ba715d03b512","slug":"bike-agency-dealer-commits-suicide-amritsar-news-pkl4428933168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक एजेंसी डीलर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक एजेंसी डीलर ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी स्थित बाइक एजेंसी डीलर गुरसिमर सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विधानसभा चुनावों के दौरान युवक का लाइसेंसी रिवाल्वर जमा नहीं किया गया था। इसकी वजह से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है।
तरनतारन के मोहल्ला खालसापुर रोड निवासी सुरिंदर सिंह छाबड़ा की जंडियाला रोड रेलवे फाटक के पास बाइक एजेंसी थी। करीब दो वर्ष पहले छाबड़ा की मौत हो गई, जिसके बाद एजेंसी की जिम्मेदारी उनकी पत्नी निभाने लगी। छाबड़ा के बेटे गुरसिमर सिंह ने पट्टी स्थित तरनतारन रोड पर बाइक एजेंसी खोली थी। करीब सात माह पहले गुरसिमर सिंह ने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ पट्टी निवासी युवती के साथ लव मैरिज करवाई थी। इससे नाराज परिजनों ने उसे बेदखल कर दिया था। गुरसिमर सिंह अपनी पत्नी के साथ एजेंसी के पास किराये पर कमरा लेकर रहता था।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से गुरसिमर की अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर कहासुनी हुई। सोमवार की रात युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। गौर हो कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरसिमर सिंह ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर जमा नहीं करवाया था। इस कारण पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।