{"_id":"6012eed88ebc3e568250b87f","slug":"bibi-jagir-pakistan-third-sgpc-president-amritsar-news-pkl4021110197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जाने वाली बीबी जागीर होंगी तीसरी एसजीपीसी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान जाने वाली बीबी जागीर होंगी तीसरी एसजीपीसी अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर साका गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने पाकिस्तान जाएंगी। एसजीपीसी के तत्वाधान से 21 फरवरी को साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह पर आयोजित धार्मिक समागमों में शामिल होने के लिए एक बड़ा जत्था पाकिस्तान जा रहा है। बीबी जागीर कौर भी इस जत्थे में शामिल होंगी। पाकिस्तान जाने वाली बीबी जागीर कौर एसजीपीसी की तीसरी अध्यक्ष होंगी। इससे पहले तत्कालीन एसजीपीसी अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ श्री गुरु अर्जन देव जी के 400वें शहीदी पर्व पर पाकिस्तान गए थे। जत्थेदार गोबिंद सिंह लौंगोवाल श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब से निकाले जाने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। बीबी जागीर ने एसजीपीसी के अध्यक्ष होने के नाते पाकिस्तान सरकार द्वारा पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन के विरोध में पाकिस्तान में जत्थे भेजने पर ही पाबंदी लगा दी थी।
गुरुद्वारा सुधार लहर से देश में जली थी आजादी की लौ : बीबी जागीर
बीबी जागीर कौर के अनुसार गुरुद्वारा सुधार लहर के दौरान घटित घटनाओं के साथ जुड़े शताब्दी दिवसों को खालसाई उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस लहर में शहीद होने वाले सिखों के शहरों व गांवों में भी धार्मिक समागम का आयोजन किया जाएगा। बीबी जागीर कौर ने दावा किया कि गुरुद्वारा सुधार लहर से ही देश में आजादी की लौ जली थी। वे बीबी जागीर कौर गुरुद्वारा सुधार लहर के पहले शहीदों की याद में तरनतारन में आयोजित एक समागम को संबोधित कर रही थी। बीबी जागीर ने कहा कि गुरुद्वारा साहिबान मानवता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार गयाबी रघबीर सिंह व सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने भी गुरुद्वारा सुढार लहर के इतिहास के बारे में संगत को जानकारी दी। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के रागी सिंहों ने संगत को गुरुबाणी से जोड़ा।