{"_id":"687bb7b9f0fbda2aae058201","slug":"bhai-gurmeet-singh-shant-will-receive-the-first-shiromani-ragi-award-of-delhi-gurdwara-committee-amritsar-news-c-59-1-asr1001-113264-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: भाई गुरमीत सिंह शांत को मिलेगा दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी का शिरोमणि रागी का पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: भाई गुरमीत सिंह शांत को मिलेगा दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी का शिरोमणि रागी का पहला पुरस्कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका, जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार चेयरमैन सरदार जसप्रीत सिंह करमसर ने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ओर से गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश दिवस के अवसर पर भाई गुरमीत सिंह शांत को शिरोमणि रागी के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत 11 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने गुरु साहिबानों की ओर से निर्धारित रागों में कीर्तन करने वाले रागियों की पहचान और उन्हें सम्मानित करने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में सिंह बंधु सुरिंदर सिंह, भाई रणधीर सिंह श्री दरबार साहिब, डॉ. गुरनाम सिंह पंजाबी विश्वविद्यालय, डॉ. जगीर सिंह चंडीगढ़, डॉ. गुरिंदर सिंह बटाला, भाई बलदीप सिंह दिल्ली, प्रो. दलबीर सिंह यूएसए, भाई कुलतार सिंह दिल्ली, भाई मनोहर सिंह दिल्ली, भाई गुरमीत सिंह शांत और प्रिंसिपल सुखवंत सिंह शामिल थे। इस बार यह पुरस्कार भाई गुरमीत सिंह शांत को देने का निर्णय किया गया है।