{"_id":"4457237bce41e69c9208ab12a3bf182f","slug":"bernala-murder-jaam-arrest-accuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्ल में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कत्ल में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
गांव कालेका में गत दिनों गोरा सिंह नामक किसान के कत्ल में नामजद आरोपियों को पुलिस द्वारा न पकड़े जाने पर गुस्साए मृतक के परिजनों और गांव निवासियों ने शनिवार को बरनाला-मानसा रोड पर जाम लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने जमकर थाना रूडेके कलां की पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक गोरा सिंह के भाई हरगोपाल सिंह, बलजीत सिंह, सरपंच जगसीर सिंह एवं पूर्व सरपंच चेत सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस गोरा सिंह के कातिलों को जानबूझ कर गिरफ्तार नहीं कर रही।
जबकि आरोपी हमलावरों को कत्ल के मामले में नामजद कर लिया गया है। राजनीतिक दबाव के तले पुलिस उनको गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही है।
प्रदर्शनकारियों में सुरजीत सिंह, चेत राम, बलौर सिंह, दर्शन सिंह, जगसीर सिंह, जस्सी सरपंच कालेका ने कहा कि रूडेके कलां थाने में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस वजह से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे धरना समाप्त नही करेंगे। खबर लिखे जाने तक लोगों को समझाने के लिए थानेदार मनजीत सिंह व थानेदार केवल राम मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन अपनी बात पर अड़े थे। थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को पूरा पूरा इंसाफ दिया जाएगा। आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।