{"_id":"2082593855b5e6c58210371c27939b4f","slug":"bernala-hang-tree-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट पर पेड़ से फंदा लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट पर पेड़ से फंदा लगा जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से तंग आकर बरनाला के गांव धनौला खुर्द के एक व्यक्ति रूप सिंह ने गांव के शमशानघाट में लगे पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने मृतक की जेब में से मिले सुसाइड नोट के आधार पर बरनाला के प्रापर्टी डीलर राजकुमार पर खुदकशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कानूंनी कारवाई शुरू कर दी है।
कस्बा हंडियाया के थाना प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि गांव धनौला खुर्द के रहने वाले रूप सिंह ने अपने बेटी की शादी के लिए प्रापर्टी डीलर राज कुमार से 20 हजार के करीब कर्ज लिया था। वह कर्ज वापस नहीं कर सका। प्रापर्टी डीलर राज कुमार उसे रुपये लौटाने के लिए कहता था।
थाना प्रभारी अनुसार वह कर्ज न उतारने के कारण दिमागी व मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा और उसने मंगलवार को गांव के शमशानघाट में लगे पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर उसे शव को पेड़ से उतारा गया।
विज्ञापन
उसकी जेब में से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि प्रापर्टी राजकुमार डीलर उसे कर्ज वापस करने के लिए तंग करता था। इसके कारण उसे खुदकशी के लिए मजबूर होना पड़ा।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब में से मिले सुसाइड नोट के आधार पर प्रापर्टी डीलर राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।