{"_id":"f57d1fb8e7e8b9dd99e2dddf56240782","slug":"bernala-gangster-kaala-maan-oath-ceremony-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण करने के बाद फिर जेल गए गैंगस्टर काला मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण करने के बाद फिर जेल गए गैंगस्टर काला मान
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Wed, 10 Jun 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की मंजूरी से नाभा जेल में बंद गुरमीत सिंह काला मान काउंसिलर को नगर पार्षद की शपथ ग्रहण करवाने के बाद वापस नाभा जेल भेज दिया गया।
बुधवार को नगर काउंसिल धनौला के अध्यक्ष गुरजंट सिंह मान एवं उपाध्यक्ष मनपाल सिंह बबली सराओ द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समागम में गुरमीत सिंह काला मान नगर काउंसिल में पार्षद की शपथ ग्रहण करने के लिए पहुंचे।
काला मान के शपथ ग्रहण समागम में पहुंचने के दौरान समागम में डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा एवं थाना प्रभारी सुबेग सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर रखी थी। पूरा धनौला पुलिस छावनी में तबदील कर रखा था। काला मान द्वारा शपथ ग्रहण करने के समय धनौला के सभी नगर पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
गत नगर काउंसिल चुनाव में गुरमीत सिंह काला मान जेल में बैठे ही धनौला के वार्ड नंबर छह से चुनाव जीतकर नगर पार्षद बन गए थे। 10 मार्च को नगर काउंसिल में समागम के दौरान चुनाव अधिकारी शिव कुमार ने गुरमीत सिंह काला मान के पिता पार्षद गुरजंट सिंह मान को अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करवाई थी। पार्षद मनपाल सिंह बबली सराओं को उपाध्यक्ष की शपथ ग्रहण करवाई थी।
गुरमीत सिंह काला मान नाभा जेल में बंद होने के कारण उस शपथ ग्रहण समागम में शामिल नहीं हो सके थे। इस वजह से गुरमीत सिंह काला मान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और वहां से मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को गुरमीत सिंह काला मान को नाभा जेल की पुलिस शपथ ग्रहण करवाने के लिए नाभा जेल से नगर काउंसिल धनौला में लेकर आई।
गैंगस्टर गुरमीत सिंह काला मान कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है। इस कारण उसके शपथ ग्रहण के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस फोर्स मुस्तैद की गई थी। गुरमीत सिंह को हाईकोर्ट ने सिर्फ शपथ ग्रहण करने की मंजूरी दी थी। शपथ ग्रहण करवाने के बाद जिसको जेल भेज दिया गया है।
- उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, जिला पुलिस मुखी