फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Before partition, a letter used to go to Mumbai, Delhi and Lahore for one anna

Amritsar News: विभाजन से पहले एक आने में मुंबई, दिल्ली और लाहौर जाती थी चिट्ठी

Thu, 14 Aug 2025 07:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Before partition, a letter used to go to Mumbai, Delhi and Lahore for one anna
-अंग्रेजों के समय में भारत-पाकिस्तान विभाजन से पहले 1925 में बना था अमृतसर का पोस्ट ऑफिस
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पूरे देश में 79वां स्वतंत्रता दिवस महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। वहीं अमृतसर रियाल्टो चौक के नजदीक 1925 में अंग्रेजों के जमाने में बना हेड पोस्ट ऑफिस को भी 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं जो भारत-पाकिस्तान विभाजन से पहले दिल्ली, मुंबई और लाहौर तक एक आने में चिट्ठी पहुंचाता था और यह 1947 में देश के बंटवारे का इकलौता गवाह है। पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं इतिहास के प्रो. दरबारी लाल ने बताया कि उस दौर में लोगों के पास अपने दूरदराज बैठे रिश्तेदारों के पास कोई संदेश भेजने का जरिया सिर्फ डाक ही था। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत ने अपने संदेश दूसरे स्थान पर भेजने के लिए ही इंडियन पोस्टल सिस्टम शुरू किया था। उस समय लोगों को चिट्ठी के माध्यम से दुख-सुख बताने के लिए लिफाफे पर ही खुशी में हलदी और गमी में चिट्ठी फाड़कर भेजी जाती थी। हल्दी लगी चिट्ठी देखकर लोग समझ जाते थे खुशी का पैगाम आया है। वहीं, फटी चिट्ठी को देखकर रोने लगते थे। प्रो. दरबारी लाल ने बताया कि अंग्रेजों ने 1894 में सब पोस्ट ऑफिस को अपग्रेड करके हेड पोस्ट ऑफिस बनाया था।
वहीं, वर्तमान इमारत दिसंबर 1925 को तैयार हुई और हेड पोस्ट ऑफिस को मार्च 1926 में शिफ्ट किया गया। विभाजन के बाद 1 जनवरी 1947 को एचके बासू बतौर सीनियर पोस्ट मास्टर पद पर तैनात हुए। वहीं, 15 फरवरी 1993 को सरकार ने हेड पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग को हेरिटेज का दर्जा दे दिया।
विज्ञापन


आधुनिक युग में भी लोग कर रहे पोस्ट ऑफिस पर भरोसा : सीनियर सुपरिंटेंडेंट
हेड पोस्ट ऑफिस के सीनियर सुपरिंटेंडेंट प्रवीण प्रसून ने बताया कि आज सोशल मीडिया का युग चल रहा है, बावजूद इसके पुरानी पीढ़ी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ही लोगों तक अपने संदेश पहुंचा रही है। यहां तक कि पिछले दिनों राखी के त्योहार पर लोगों ने स्पीड पोस्ट करके बहनों ने अपनी राखियां दूर बैठे भाइयों तक पहुंचाई। उन्होंने बताया कि पोस्ट ऑफिस में अब नया सॉफ्टवेयर आई 2.0 अपडेट हो गया है। इसके चलते अब पोस्टमैन ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे। अगर विदेश में किसी ने पार्सल भेजना है तो इसके लिए मोबाइल नंबर और ओटीपी देना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article