फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bed shortage in civil hospital, patient harassment, punjab news, pathankot

सिविल अस्पताल में बेड की कमी, मरीज परेशान

Fri, 05 Aug 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 05 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
bed shortage in civil hospital, patient harassment, punjab news, pathankot
पठानकोट के सिविल अस्पताल में सामने आ रही बेडों की कमी की समस्या। - फोटो : अमर उजाला
सिविल अस्पताल पठानकोट में बेड की कमी से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं। एसएमओ डॉ. भूपिंदर सिंह का कहना है सरकार को 60 बेड के अलावा नई इमारत बनवाने के लिए लिखा गया है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में बेड की कमी की समस्या कोई नई नहीं है। पहले जब अस्पताल में सिर्फ 130 बेड थे तब अस्पताल प्रबंधन की मांग के बाद सरकार ने 60 बेड और भेजे थे। इसके बाद फिर से बेड की कमी सामने आई तो अस्पताल प्रबंधन ने हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग पंजाब को और बेड उपलब्ध करवाने की मांग की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दस बेड हाल ही में भेजे हैं। अब 200 बेड हो जाने के बाद भी समस्या कम नहीं हुई।
विज्ञापन


आलम यह है कि मरीजों के परिजनों को घर से फोल्डिंग बेड लाना पड़ रहा है। सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. भूपिंदर सिंह का कहना है कि अस्पताल में और 60 बेडों की आवश्यकता है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग समेत विधायक अश्वनी शर्मा, सांसद विनोद खन्ना और डीसी अमित कुमार से भी गुहार लगा चुका है। एसएमओ ने बताया कि अस्पताल में जगह की भी कमी है। सरकार से नई इमारत भी अस्पताल में बनवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed