{"_id":"c77374a1fcf13494125e7f27ad82fd1b","slug":"bathinda-two-boys-fall-canal-one-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवक नहर में गिरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवक नहर में गिरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव झूंबा समीप गुजरती सरहंद नहर में मंगलवार को मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से दो युवक गिर गए। इनमें से एक को वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। वहीं दूसरे युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
युवक की तलाश में गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना सदर प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि बठिंडा के ऊधम सिंह नगर निवासी जगदीश सिंह (16) और गुरदेव सिंह (18) दोनों मोटरसाइकिल पर गांव झूंबा से बठिंडा की ओर आ रहे थे।
गांव समीप गुजरती नहर के पुल पर उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत नहर में जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने जगदीश सिंह को तो मोटरसाइकिल समेत निकाल लिया, जबकि उसके भाई गुरदेव सिंह का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया, लेकिन उनके ढूंढने पर भी युवक का कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि सुबह होते ही युवक की तलाश की जाएगी।