{"_id":"68fa521c1c893c529001ee7b","slug":"bathinda-pro-khalistan-slogans-written-on-school-wall-amritsar-news-c-66-1-spkl1006-101854-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा : स्कूल की दीवार पर लिखे खालिस्तान समर्थित नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा : स्कूल की दीवार पर लिखे खालिस्तान समर्थित नारे
Thu, 23 Oct 2025 09:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। जिले के गांव मानवाला में बुधवार को स्कूल की दीवार पर खालिस्तान खालिस्तान समर्थित नारे लिखे मिले। इसकी जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को लगी, तो उन्होंने तुरंत थाना रामा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नारों पर कालिख पोत दी। साथ ही इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी डी जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मानवाला की दीवार पर अज्ञात लोगों ने खालिस्तान समर्थित के नारे लिखे हैं। सूचना मिलने के बाद थाना रामा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि नारे पर कालिख पोत दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने थाना रामा में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के बारे पता लगाने के लिए पुलिस ने स्कूल के नजदीक और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।