{"_id":"ae15b57c0fce48459b13355287cb390e","slug":"bathinda-crop-canal-crack-talwandi-sabo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवंडी रजवाहे में दरार से नरमे की फसल तबाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवंडी रजवाहे में दरार से नरमे की फसल तबाह
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तलवंडी साबो में पड़ते एक रजवाहे में दरार पड़ जाने से नरमे की दस एकड़ से अधिक फसल तबाह हो गई है। पीड़ित किसानों ने सच्चाई विभाग की नालायकी बताते हुए मुआवजे की मांग की है ।
किसानों का कहना था कि उन्होंने इस खस्ता हालत रजबाहे के बारे विभाग को अवगत करा दिया था। इस के बाद भी विभाग ने उनकी बात पर गौर नहीं किया ।
समय पर विभाग उनकी शिकायत पर गौर कर लेता तो शायद रजबाहे में दरार न पड़ती और उनकी नरमे की फसल तबाह न होती। सूचना मिलने पर पहुंचे सच्चाई विभाग के एसडीओ गुरुसागर सिंह चाहल और जेई वरिंदर कुमार ने रजबाहे में पडी दरार को गांव निवासियों की सहायता से मिटृी के गटृे लगाकर भरा ।
उन्होंने कहा कि रजबाहे में दरार पड़ने का कारण उसके अंदर वाले हिस्से का क्षतिग्रस्त होना है। बताया कि रजबाहा काफी पुराना हो चुका था। अधिकारियों ने बताया कि रजबाहे की खस्ता हालत संबंधी उन्होंने विभाग को लिखित रूप में भेज दिया था। मंजूरी मिलने के बाद दुरुस्त किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के ब्लाक अध्यक्ष बहत्तर सिंह और सोहन सिंह ने प्रदेश सरकार से पीड़ित किसानों को मुआवजेे देने की मांग की ।