फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bath join SAD, bath leave AAP, CM in batala, Majithia also reach, batala, amritsar

आम आदमी पार्टी छोड़ बाठ दोबारा शिअद में शामिल

Tue, 13 Dec 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 13 Dec 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
bath join SAD, bath leave AAP, CM in batala, Majithia also reach, batala, amritsar
बटाला में सीएम बादल सिरोपा डालकर सीनियर अकाली नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन बलबीर सिंह बाठ को अकाली दल में शामिल करते हुए। - फोटो : amarujala
शिअद से आम आदमी पार्टी में गए कैप्टन बलबीर सिंह बाठ ने मंगलवार को दोबारा शिरोमणि अकाली दल ज्वाइन कर लिया है। शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता रहे कैप्टन बलबीर सिंह बाठ को पार्टी में दोबारा शामिल करने के लिए बटाला में सीएम प्रकाश सिंह बादल और कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे। 
विज्ञापन


सीएम बादल ने इस दौरान कहा कि कैप्टन बाठ के खून में अकाली दल है। बाठ की घर वापसी की वजह से उनकी विधान सभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर में जीत यकीनी हो गई है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही सिख कौम और पंजाब के साथ अन्याय किया है। अब आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस की राह पर चल रही है। 
विज्ञापन


बादल ने कहा कि पानी के मुद्दे पर अकाली दल का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है कि एक बूंद बाहर के सूबे में नहीं जाने दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि वह कैप्टन का स्वागत करते हैं। आप की माझा फतेह रैली पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आप के नेता पंजाब को लूटना चाहते हैं। यह रैली पूरे पंजाब में बुुरी तरह फ्लॉप होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री कैप्टन बलबीर सिंह बाठ ने कहा कि उनके पार्टी से कुछ मतभेद हो गए थे लेकिन उन्होंने दिल से अकाली दल को नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता तानाशाही सोच के मालिक हैं। मौके पर सीनियर अकाली नेता लखबीर सिंह लोधीनंगल समेत जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed