{"_id":"61a0f45671df81657e6a0a86","slug":"batch-of-sikh-pilgrims-returned-from-pakistan-after-visiting-gurudhams-amritsar-news-pkl43419342","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुधामों से दर्शन करके पाकिस्तान से लौटा सिख श्रद्धालुओं का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुधामों से दर्शन करके पाकिस्तान से लौटा सिख श्रद्धालुओं का जत्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। पाकिस्तान के गुरुधामों के दर्शन करने के बाद सिख श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को अटारी वाघा सीमा के रास्ते भारत लौट आया। इस जत्थे के सदस्य सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुधामों के दर्शनों के लिए 17 नवंबर को अटारी के रास्ते पाकिस्तान गए थे।
इसके लिए एसजीपीसी की ओर से 855 सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था भेजा गया था। इस जत्थे का नेतृत्व रामपाल सिंह बहनीवाल, बलविंदर सिंह वेंईपुई, बीबी रविंदर कौर अजराणा सहित कई अन्य पऱमुख हस्तियों ने किया था। सिख श्रद्धालु अपने पहले गुरु श्री नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर उनके जन्म स्थान के साथ अन्य गुरुधामों (गुरु नानक देव और गुरु रामदास जी से संबंधित) के दर्शनों के लिए गए थे।
इस मौके पर अमृतसर के गुरमीत सिंह ने बताया कि इस दौरान वे ननकाना साहिब, गुरु रामदास जी के जन्म अस्थान चूना मंडी, लाहौर, पंजा साहिब, डेरा साहिब, सच्चा सौदा साहिब और श्री करतारपुर साहिब गुरुधामों के दर्शन किए। इस दौरान उन्हें पाकिस्तान सरकार की ओर से काफी सहयोग किया गया। आईसीपी अटारी पर पुलिस विभाग के पऱोटोकाल अधिकारी अरुण पाल ने बताया कि रिट्रीट सेरेमनी से पहले 2089 सिख श्रद्धालु जीरो लाइन पार करके भारत पहुंचे पर कुछ श्रद्धालु रिट्रीट सेरेमनी खत्म होने के बाद आए।