{"_id":"6012f5ea8ebc3e2c504573ff","slug":"batala-teacher-rebuked-air-fire-school-principal-case-registered-brothers-colleagues-gurdaspur-news-pkl402118928","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के डांटने पर स्कूल के छात्र दो सगे भाईयों ने स्कूल में कर दिए हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के डांटने पर स्कूल के छात्र दो सगे भाईयों ने स्कूल में कर दिए हवाई फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। गांव सेखवां के सरकारी सीनियर सेेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के दो सगे भाइयों ने शिक्षक के डांटने पर साथियों के साथ मिलकर हवाई फायर कर दिए। स्कूल प्रिंसिपल ने फायरिंग की सूचना तुरंत सेखवां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ मुख्तार सिंह और डीएसपी सिटी बटाला परविंदर कौर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाना सेखवां में दोनों भाइयों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी सिटी परविंदर कौर और थाना सेखवां के एसएचओ मुख्तार सिंह ने बताया कि सिमरनजीत सिंह और सहजप्रीत सिंह (18-20) दोनों सगे भाई हैं। दोनों ही स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। बुधवार को स्कूल में दोनों को किसी बात पर अध्यापक बलजिंदर सिंह ने डांट दिया। इस पर दोनों झगड़ने अध्यापक से झगड़ने लगे और गुस्से में स्कूल से भाग गए। कुछ समय के बाद दोनों अपने साथियों के साथ दोबारा स्कूल में घुस आए। उन्होंने पिस्तौल से हवाई फायर किए और वहां से चले गए। फायरिंग के बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना सेखवां में स्कूल के शिक्षक बलजिंदर सिंह के बयान पर उक्त दोनों भाइयों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। दोनों भाई फरार हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।