{"_id":"55b02104d747594a9a0a6adcc2c1e2c5","slug":"batala-prisoner-releave-court-friends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी भुगतने आए कैदी को साथियों ने छुड़वाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी भुगतने आए कैदी को साथियों ने छुड़वाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी भुगतने आए एक आरोपी को उसके साथी हथियारों के दम पर कोर्ट परिसर से भगा ले गए।
एसपी डिटेक्टिव प्रदीप मलिक ने बताया कि सुखप्रीत सिंह उर्फ हैरी वासी सुपारी विंड जिला मजीठा बटाला कोर्ट परिसर में सोमवार को हत्या के मामले में पेशी भुगतने आया था। हत्या का यह मामला पुलिस थाना घन्नियां के बांगर में दर्ज था।
एसपी ने बताया कि आरोपी हैरी के साथ पुलिस के तीन कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। कोर्ट में पेशी भुगत कर आरोपी और पुलिस पार्टी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान एक बड़ी गाड़ी में सात-आठ अज्ञात युवक आए और हैरी को छुड़वाने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ लड़ना शुरू कर दिया। हाथापाई में कर्मचारियों के कपड़े तक फट गए। आखिरकार आरोपी सुखबीर हैरी के साथ उसे भगा ले गए।
एसपी ने बताया कि सुखबीर हैरी के खिलाफ तीन मामले अमृतसर और दो मामले बटाला में भी दर्ज हैं। बटाला पुलिस ने तीन कर्मियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।