{"_id":"5f8db8b98ebc3e9be6020083","slug":"badal-supporter-shanti-joins-sad-delhi-amritsar-news-pkl391488499","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल समर्थक शंटी ने थामा शिअद (दिल्ली) का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल समर्थक शंटी ने थामा शिअद (दिल्ली) का हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) के 2021 में होने वाले चुनाव से पहले दिल्ली की सिख राजनीति रोज नई करवटें ले रही है। सोमवार को बादल समर्थक और कमेटी के सीनियर सदस्य गुरमीत सिंह शंटी शिअद (बादल) छोड़कर शिअद (दिल्ली) में शामिल हो गए। शिअद (दिल्ली) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने एक कार्यक्रम के दौरान शंटी को सिरोपा भेंट कर उनका पार्टी में स्वागत किया। शंटी कभी दिल्ली कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरना के अति निकट सहयोगी थे, लेकिन 2013 के दिल्ली कमेटी चुनाव में उन्होंने सरना से अलग होकर शिअद (बादल) की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।
सरना ने कहा कि शंटी एक जुझारू वर्कर हैं। 2013 के दिल्ली कमेटी के चुनाव के दो महीने पहले वह हमसे अलग हो गए थे। शिअद (बादल) की अगुवाई में मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा संचालित दिल्ली कमेटी में जितना भ्रष्टाचार फैला, शंटी उसके गवाह हैं। शंटी दिल्ली की सिख राजनीति के जानकार हैं। दिल्ली कमेटी के आगामी चुनाव में इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
वहीं इस दौरान शंटी ने कहा कि पिछले कई साल से गुरु घर की गोलक को निजी स्वार्थ के लिए उपयोग किया जाता रहा है। संगत द्वारा चढ़ाई जाने वाली भेंटा पर डाका डाला जा रहा था इसलिए उन्होंने शिअद (बादल) को अलविदा कह दिया है। शंटी ने सिरसा पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी जिम्मेदारी सिख धर्म को प्रफुल्लित करने की थी, वही धर्म का नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बादल समर्थक कई कमेटी सदस्य सरना के साथ आएंगे।