{"_id":"645fca57aa8faf0a94013496","slug":"azad-veer-singh-wanted-to-contact-isi-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-106-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: आईएसआई से संपर्क करना चाहता था आजाद वीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: आईएसआई से संपर्क करना चाहता था आजाद वीर सिंह
Sat, 13 May 2023 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 13 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेआईसी में की गई पूछताछ के दौरान बोला, सोशल मीडिया पर आईईडी वाली तस्वीर डाली
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। हेरिटेज स्ट्रीट और श्री गुरु रामदास सराय के पीछे धमाके करने वाला आजाद वीर सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संपर्क करने के चक्कर में था। वह आईएसआई से मिलकर देश में आतंक फैलाना चाहता था। हालांकि आरोपी के पकड़े जाने से पहले लोकल पुलिस और देश की खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब जब पुलिस रिमांड के दौरान वह खुलासे कर रहा है तो एजेंसियों की नींद उड़ गई है।
बाबा बकाला तहसील के गांव वडाला कलां निवासी आजाद वीर सिंह ने हेरिटेज स्ट्रीट और श्री गुरु रामदास सराय के पीछे किए धमाके ट्रायल के तौर पर किए थे। इसमें वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था, मगर पुलिस और खुफिया एजेंसियों को दौड़ाना चाहता था। धमाकों के मुख्यारोपी आजाद वीर सिंह ने तीन माह पहले अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उसे हासिल करने के लिए आरोपी ने कभी भी पासपोर्ट कार्यालय में पहुंचने की दिलचस्पी नहीं दिखाई।
धमाकों के आरोपी आजाद वीर सिंह, पटाखा कारोबारी साहिब सिंह उर्फ साबा, धर्मेंद्र तथा हरजीत सिंह से पूछताछ करने के लिए सीआईए की टीम ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) लेकर पहुंची। इससे पहले आरोपियों से सीआई, आईबी, एनआईए और एनएसजी के अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आजाद वीर सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध स्थापित कर पंजाब में नशे और हथियारों की तस्करी करना चाहता था। वह जानता था कि आईएसआई ड्रोन के जरिये पंजाब के विभिन्न इलाकों में हथियार और हेरोइन गिरा रहा है।