फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Auto and car collide, five people returning from Gurudwara die

Amritsar News: ऑटो व कार में टक्कर, गुरुद्वारे में माथा टेक लौट रहे पांच लोगों की मौत

Thu, 03 Jul 2025 07:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Auto and car collide, five people returning from Gurudwara die
फोटो
विज्ञापन

---
-ऑटो में सवार थे सात लोग। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल
-गुरुद्वारा श्री टाहला साहिब से माथा टेक लौट रहे थे सभी लोग
---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर।
तरनतारन रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मरने वाले एक बच्चा भी शामिल है।


तरनतारन रोड पर गुरुद्वारा श्री टाहला साहिब से माथा टेक कर सात लोग ऑटो में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर होने से कार और ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। ऑटो में सवार सभी सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इससे पहले कि मौके पर एकत्रित हुए लोग घायलों को अस्पताल ले जाते, पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है। कार चालक भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed