{"_id":"6314de82c09fd82dbc47451e","slug":"attempts-to-mount-a-car-on-a-policeman-who-went-in-search-of-an-absconding-terrorist-gurdaspur-news-pkl4613997148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आतंकी की तलाश में गए पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार आतंकी की तलाश में गए पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। अमृतसर के मेंटल अस्पताल से शनिवार को रात फरार आतंकी की तलाश में गए पुलिस कर्मचारी की हत्या की प्रयास किया गया। पुलिस कर्मचारी की हत्या का प्रयास फरार हुए आरोपी के पिता ने किया। जिसमें पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश की गई। इस संबंध में थाना तिब्बड़ की पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी फरार बताए जा रहे हैं। इस संबंध में एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल में विभिन्न मामलों में बंद आरोपी आशीष मसीह निवासी गोहत पोखर को इलाज के लिए मेंटल अस्पताल अमृतसर में दाखिल करवाया गया था। वहां पर पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वह आरोपी के घर पर रेडकर उसे पकड़ने के लिए पुलिस के साथ पहुंचे। जहां फरार आरोपी के पिता जोबन मसीह, मां वीनस, बहन महक और चाहत निवासी गुरदासपुर मौजूद थे।
इन्होंने उन्हें घर के अंदर जाने से रोका और दरवाजा बंद कर जबरन घर के बाहर खड़ी कार में बैठ गए। इस दौरान जोबन मसीह ने कार स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया तो एएसआई रछपाल सिंह ने उसे आगे होकर रोका। जिस पर आरोपी ने मार डालने की नियत से एएसआई पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और एएसआई ने भागकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि दिसंबर 2021 में थाना सदर के तहत पड़ते गांव सलीमपुर अराईया में मिले टिफिन बम विस्फोटक मामले में गिरफ्तार आरोपी अशीष मसीह उर्फ राजा अमृतसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इस मामले में उसकी निगरानी में तैनात चार गुरदासपुर पुलिस के कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ अमृतसर में मामला भी दर्ज किया गया है। जिसमें एएसआई सुखदेव सिंह, गुरदेव सिंह, सुरजीत सिंह व बलविदंर सिंह शामिल हैं। इस मामले में गुरदासपुर के एसएसपी दीपक हिलौरी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।