फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Attempted sacrilege in Gurudwara of Bhindi Saida village of Ajnala, Amritsar, arrested

अमृतसर के अजनाला के गांव भिंडी सैदा के गुरुद्वारे में बेअदबी का प्रयास, गिरफ्तार

Sun, 23 Jan 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Attempted sacrilege in Gurudwara of Bhindi Saida village of Ajnala, Amritsar, arrested
अमृतसर। गांव भिंडी औलख में बेअदबी के प्रयास के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोगों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक को पकड़ा है। उसने गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की है। उधर, आरोपी ने भी कुबूल किया है कि उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने बेअदबी के लिए भेजा था, लेकिन उसने सिर्फ रुपये चुराए हैं। बेअदबी नहीं की। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अजनाला सब-डिवीजन के अंतर्गत गांव भिंडी औलख के लोगों ने बताया कि गांव के ही गुरसाहिब सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की है। उसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया है। लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने यह स्वीकार किया है कि गांव के ही गन्ना नामक युवक ने उसेे गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के लिए भेजा था। गन्ना ने उसे बदले में उसे एक लाख देने की बात कही थी। आरोपी ने वीडियो में बताया कि उसके जमीर ने उसे ऐसा करने से रोक दिया और वहां से पैसे चोरी करके भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह आरोपी को लोगों से बचाकर सुरक्षित थाने ले गए। एसपी जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज किया गया है, हालांकि जांच में किसी भी तरह से बेअदबी के कोई सुबूत सामने नहीं आए हैं। भिंडीसैदां थाने में ग्रंथी जरनैल सिंह की शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से गुरुद्वारा साहिब में बतौर सेवादार है। शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा साहिब में पाठ करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि मुख्य हाल का ताला टूटा पड़ा था और दरवाजा खुला था। हाल में श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने पड़ी गोलक का ताला भी टूटा पड़ा था। गोलक से लगभग चार हजार रुपये चोरी हो चुके थे। घटना के बाद उन्होंने तुरंत लोगों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed