{"_id":"62f884672e150416117683a0","slug":"attack-on-excise-team-went-to-raid-in-village-navan-pind-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: जंडियाला के गांव नवां पिंड में छापा मारने गई आबकारी टीम पर हमला, आरोपियों ने बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: जंडियाला के गांव नवां पिंड में छापा मारने गई आबकारी टीम पर हमला, आरोपियों ने बरसाए पत्थर
Sun, 14 Aug 2022 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:43 AM IST
सार
जंडियाला थाना क्षेत्र का यह एरिया अवैध शराब बेचने के लिए बदनाम है और यहां पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें छापा मारने से डरती हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
stone pelting
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के जंडियाला थानाक्षेत्र के गांव नवां पिंड में शनिवार रात 10.30 बजे छापा मारने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर ईंट और पत्थर बरसाए गए। इस हमले में कई लोग जख्मी हो गए। आबकारी कर्मियों ने घटनास्थल से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने गांव में दबिश दी। आबकारी कर्मचारियों के गांव में पहुंचने की सूचना के बाद अवैध शराब का धंधा करने वालों ने उन पर ईंट-पत्थर बरसा दिए। हालात यह हो गए कि कर्मचारियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। सूत्रों का कहना है कि टीम पर गोलियां भी चलाई गईं हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने जंडियाला थाने के तहत आने वाली पुलिस चौकी नवां पिंड में हमले की जानकारी दी। आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी कहा जा रहा है कि यह इलाका अवैध शराब बेचने के लिए बदनाम है और यहां पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें छापा मारने से डरती हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। डीएसपी जंडियाला गुरु कुलदीप सिंह ने कहा कि टीम पर हमला तो हुआ है लेकिन फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। इस हमले में कुछ लोगों के जख्मी होने की सूचना है। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन