फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Assistant Lineman suspended for taking bribe

नया मीटर लगाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में सहायक लाइनमैन सस्पेंड

Fri, 17 Jul 2020 05:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Assistant Lineman suspended for taking bribe
बटाला में बिजली विभाग के सहायक लाइनमैन को घर में नए मीटर लगाने के लिए 2500 रूपए रिश्वत के रूप में लेने के आरोप में संस्पेंड कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने पैसे देते हुए उक्त सहायक लाइनमैन की वीडियो बना ली और इसके बाद विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंप दी। शिकायतकर्ता प्रभजोत सिंह निवासी गांव चीमा खड्डी ने बताया कि उन्होंने अपने घर में बिजली का नया मीटर लगवाना था। जिसके लिए उन्होंने बिजली विभाग में आवेदन किया। बिजली विभाग के सब स्टेशन से आए एक सहायक लाइनमैन ने नए कनेक्शन की रिपोर्ट तैयार करने के लिए पहले तो टाल-मटोल करता रहा। जब उन्होंने घर बुलाकर पूछा तो उन्होंने नया कनेक्शन लगाने के लिए उनसे 2500 रुपये की मांग की। 16 जून को को उन्होंने सहायक लाइनमैन को पहले 1 हजार रुपये पकड़ाए, लेकिन वह नहीं माना। सौदा 2500 रुपये में फाइनल हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने साथी संग मिलकर 2500 रुपये देते हुए सहायक लाइनमैन की चुपके से वीडियो बना ली। कुछ दिन के बाद जब उन्होंने सहायक लाइनमैन को मीटर न लगने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उनकी रिपोर्ट में ऑब्जेक्शन आई है, जिसके लिए और पैसे लगेंगे। वह बार-बार दफ्तर के चक्कर कटवाकर उन्हें परेशान करता रहा। प्रभजोत सिंह ने बताया कि इसके बाद उन्होंने जिस सहायक लाइनमैन की पैसे देने की वीडियो बनाई थी, उसके खिलाफ बिजली विभाग के एक्सईएन सतनाम सिंह को सौंपकर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, बिजली विभाग के एक्सईएन सतनाम सिंह ने बताया कि सहायक लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed