{"_id":"693586623122731df10b4705","slug":"arms-smuggler-of-pakistan-based-module-arrested-5-pistols-and-magazines-recovered-amritsar-news-c-59-1-asr1003-115570-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पाकिस्तान से संचालित मॉड्यूल का हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्तौल व मैगजीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पाकिस्तान से संचालित मॉड्यूल का हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्तौल व मैगजीन बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी संदीप सिंह जिला तरनतारन का निवासी है और उसके पास से पांच आधुनिक पिस्तौल, कई मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं। डीजीपी गौरव गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप सिंह अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर किसी गैंग तक हथियारों की डिलीवरी करने जा रहा है। सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस ने तत्परता से नाका लगाया और आरोपी को दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से पांच पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुईं।
प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि संदीप सिंह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजे जा रहे हथियारों की खेप उठाकर पंजाब के विभिन्न गैंगस्टरों तक पहुंचाने का काम करता था। आरोपी पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलरों से लगातार संपर्क में था जिसके सबूत भी मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की जांच में और भी अहम खुलासे होंगे।