फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Anwar Masih ate toxic substance in Amritsar of Punjab

अमृतसर: अनवर मसीह ने एसटीएफ दफ्तर के बाहर जहरीला पदार्थ निगला, 197 किलो हेरोइन मामले में है आरोपी

Tue, 13 Jul 2021 09:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Jul 2021 09:52 PM IST
सार

197 किलो हेरोइन मामले में अनवर मसीह के खिलाफ दर्ज केस को रद्द करवाने की मांग को लेकर मसीह जत्थेबंदियों व धार्मिक नेताओं ने मंगलवार को रोष मार्च निकाला। एसटीएफ दफ्तर के सामने लगभग दो घंटे प्रदर्शन चला। इस दौरान अनवर मसीह ने अपनी जेब से निकाल कर जहरीला पदार्थ निगल लिया।

विज्ञापन
Anwar Masih ate toxic substance in Amritsar of Punjab
अनवर मसीह ने खाया जहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करीब डेढ़ वर्ष पहले सुल्तानविंड इलाके में पकड़ी गई 197 किलो हेरोइन मामले के आरोपी अनवर मसीह ने मंगलवार को एसटीएफ दफ्तर के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे एस्कार्ट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया है। 

विज्ञापन


मसीह जत्थेबंदियों व धार्मिक नेताओं ने डेढ़ वर्ष पहले अनवर मसीह के खिलाफ 197 किलो हेरोइन मामले में दर्ज केस को रद्द करवाने के लिए मंगलवार को रोष मार्च निकाला। वहीं एसटीएफ दफ्तर के सामने करीब दो घंटों तक प्रदर्शन भी किया। इस दौरान ही अचानक दफ्तर के बाहर अनवर मसीह ने जेब से एक शीशी निकालकर उसमें कुछ संदिग्ध जहरीला पदार्थ निगल लिया। 
विज्ञापन


जहर निगलने से पहले अनवर मसीह कह रहा था कि वह पुलिस से तंग आ चुका है। क्योंकि पुलिस उसे बेवजह परेशान कर रही है। उसने कभी किसी के साथ कोई ज्यादती नहीं की और पुलिस द्वारा दर्ज झूठे केस से पहले उसका कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है। संदिग्ध जहरीला पदार्थ निगलते ही प्रदर्शन कर रहे लोग तुरंत उन्हें एस्कार्ट अस्पताल ले गया, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed