फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Another blast occurred near Sachkhand Sri Harmandir Sahib

Amritsar News: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास एक और धमाका, अब तक का यह तीसरा ब्लास्ट, पड़ताल जारी

Thu, 11 May 2023 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 05:37 AM IST
सार

धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी।

विज्ञापन
Another blast occurred near Sachkhand Sri Harmandir Sahib
विस्फोट के बाद.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास बुधवार की मध्यरात्रि को एक बार फिर जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी। बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि करीब 12.40 बजे हुआ यह धमाका पहले दो धमाकों वाली बिल्कुल विपरीत दिशा में है, जो पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने घटना की ृपुष्टि करते हुए कहा कि हम जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और धमाकास्थल से धमाके के अवशेष जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास चारों तरफ से इलाके को सील कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। अभी तक पुलिस का यही कहना है कि यह एक और धमाका हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं मौके पर मौजूद सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर विकरमजीत सिंह ने बताया धमाका श्री गुरु रामदास सरां के पिछली तरफ गलियारे में हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके चलते किसी भी तरह का कोई इनसानी या माली नुकसान नहीं हुआ। पुलिस जांच कर रही है। इससे संगत में संगत में दहशत का माहौल पैदा होता है।

गौर हो कि इससे पहले शनिवार की देर रात और सोमबार की सुबह हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित सारागढ़ी सरां के पास धमाके हुए हैं। उक्त दोनों मामलों में जहां पंजाब पुलिस फोरेंसिक विभाग सैंपल लेकर जांच कर रही हैं। वहीं एनआईए और एनएसजी ने घटनास्थल का दौरा कर धमाके का सीन रिकऱिएट कर वहां से मिट्टी और पत्तों के सैंपल जुटाने के बाद उन्हें जांच के लिए भेजा है, जिनकी पुलिस और एजेंसियों को रिपोर्ट की इंतजार है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed