फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar's Harmandeep missing in Italy, family appeals to government

Amritsar News: अमृतसर का हरमनदीप इटली में लापता, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

Sun, 05 Oct 2025 08:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Amritsar's Harmandeep missing in Italy, family appeals to government
-आखिरी बार साथी बलजिंदर सिंह और नियोक्ता के साथ देखा गया; माता-पिता को साजिश का शक
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसीअमृतसर। महावा गांव का युवक हरमनदीप सिंह पिछले 72 दिनों से इटली में लापता है। परिवार ने भारत सरकार और इटली स्थित भारतीय दूतावास व इतालवी प्रशासन से संपर्क कर इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और हरमनदीप का पता लगाने की अपील की है। हरमनदीप सिंह के पिता काबल सिंह ने बताया कि उनका बेटा 15 जनवरी, 2019 को रोजगार के लिए इटली गया था और रोम के लैटिना में एक डेयरी फार्म पर काम कर रहा था। परिवार के अनुसार उसे आखिरी बार 22 जुलाई, 2025 को देखा गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
काबल सिंह ने बताया कि उनका बेटा जालंधर के रहने वाले बलजिंदर सिंह के साथ वहां काम करता था। बलजिंदर वहां सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है। उन्होंने दावा किया कि बलजिंदर सिंह ने 2021 और 2023 में हरमनदीप की पिटाई की थी जिसे इटली में रहने वाले उसके भाई केवल सिंह ने हर बार समझौते के साथ सुलझा लिया था। परिवार ने बताया कि हरमनदीप को आखिरी बार 22 जुलाई को बलजिंदर सिंह और डेयरी फार्म के मालिक के साथ देखा गया था। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। काबल सिंह ने कहा कि न तो कंपनी कोई स्पष्ट जवाब दे रही है और न ही यह बताया जा रहा है कि मेरे बेटे को कहां भेजा गया था। हमें पूरा यकीन है कि इसके पीछे कोई न कोई गड़बड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि बलजिंदर सिंह और डेयरी मालिक से सख्ती से पूछताछ की जाए क्योंकि पिछली बार भी यही दोनों लोग हरमनदीप के संपर्क में थे। परिवार का कहना है कि हरमनदीप एक धर्मनिष्ठ और ईमानदार युवक है जो बिना बताए घर या काम से कभी गायब नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed