फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar to be connected to eight international and 13 domestic airports from 29 March

29 मार्च से आठ इंटरनेशनल व 13 घरेलू हवाई अड्डों से जुड़ेगा अमृतसर

Thu, 18 Mar 2021 09:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Amritsar to be connected to eight international and 13 domestic airports from 29 March
अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 29 मार्च से आठ इंटरनेशनल व 13 घरेलू हवाई अड्डों से जुड़ जाएगा। इन हवाई अड्डों से जुड़ने पर अमृतसर हवाई अड्डे से अप्रैल में शुरू होने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ जाएंगी। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित शताब्दी समागम में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचने वाली संगत को भी इससे सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इंडिगो एयर लाइंस अप्रैल में अमृतसर से गोवा के लिए सीधी उड़ान शुरू कर रहा है। इस उड़ान के शुरू होने से अमृतसर देश के 13 घरेलू हवाई अड्डों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई व गुवाहाटी सहित अन्य हवाई अड्डों से जुड़ जाएगा। अमृतसर से गो एयर एयरलाइंस 28 मार्च से दिल्ली के लिए प्रति दिन उड़ान शुरू करेगा। गो एयर ने 29 अप्रैल व एक मई से बंगलूरू व मुंबई के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के ग्लोबल संयोजक समीप सिंह गुमटाला ने दी है।
विज्ञापन

समीप सिंह के अनुसार भारतीय हवाई अड्डों से उड़न भरने वाली हवाई कंपनियों ने अपनी-अपनी उड़ानों की सूची जारी की है। यह पहली बार है कि श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयर इंडिया के जरिये यूरोप के तीन हवाई अड्डों लंदन, बर्मिंघम, रोम व यूएई के चार हवाई अड्डों से सीधा जुड़ जाएगा। एयर इंडिया इसके लिए अक्टूबर 2021 के अंतिम सप्ताह तक एक वीकली उड़ान की बुकिंग शुरू कर देगा। इस समय कोरोना के कारण इंग्लैंड में एयर लाइंस कंपनियों के लिए सिर्फ दिल्ली, मुंबई व बंगलूरू से लंदन के लिए उड़ान की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमटाला के अनुसार एयर इंडिया ने सप्ताह में एक दिन के लिए अमृतसर-रोम की मई 2021 के लिए बुकिंग शुरू की है। अमृतसर-दुबई के बीच उड़ान भरने वाली दो साप्ताहिक उड़ानों को अक्टूबर 2021 के अंत तक खोल दिया जाएगा। एयर इंडिया अमृतसर से अबू धाबी के लिए हफ्ते में एक दिन उड़ान शुरू करेगा।
देश की कम किराये वाली एयर लाइंस इंडिगो भी हफ्ते में शारजाह के लिए छह, अबुधाबी के लिए एक, दुबई के लिए तीन उड़ानों का संचालन करेगा। स्पाइसजेट अप्रैल के अंत तक रस-अल-खेमाह के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें शुरू कर रहा है। यही एयरलाइंस मई से अमृतसर से दुबई के लिए सीधी उड़ान भी शुरू करेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस अमृतसर से दुबई के लिए उड़ान जारी रखेगा। सप्ताह के एक दिन एयर लाइंस अबुधाबी के लिए भी उड़ान भरेगा।

कोरोना से पहले अमृतसर हवाई अड्डा केवल शारजाह व दुबई से ही सीधी उड़ानों के साथ जुड़ा था। बीते वर्ष मार्च में यूएई के लिए हफ्ते में 21 उड़ानें थी। इस वर्ष 29 मार्च से इन उड़ानों की संख्या 26 हो जाएगी। दोहा के लिए कतर एयरलाइंस की तीन साप्ताहिक उड़ानें जारी रहेंगी। कतर एयरलाइंस भारत सरकार के साथ अस्थायी समझौते कर दूसरे देशों के लिए उड़ानें शुरू कर सकता है। अमृतसर विकास मंच के अध्यक्ष मनमोहन सिंह गुमटाला ने कहा कि इन उड़ानों के शुरू होने से अमृतसर के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed