फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, terrorist, remand, heroine, link, babbar khalsa

पूर्व आतंकी एक दिन के रिमांड पर

Fri, 12 Jun 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 12 Jun 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
काउंटर इंटेलीजेंस द्वारा वीरवार देर रात पकड़े गए पूर्व आतंकी प्यारा सिंह को शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। प्यारा सिंह निवासी गट्टी मतड़ थाना लखोगे को काउंटर इंटेलीजेंस ने फिरोजपुर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उसके कब्जे से दो किलो हेरोइन और एक पाक सिम बरामद हुआ था। इसी से वह पाक के जिला कसूर निवासी तारिक अली के साथ टच में रहता था। तारिक उसे पहले भी कई बार हेरोइन सप्लाई कर चुका है। शुक्रवार दोपहर को प्यारा सिंह का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। बाद में उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में प्यारा सिंह ने कबूला है कि वह बब्बर खालसा का सदस्य रह चुका है। 2010 में जीरकपुर में पुलिस नाके के दौरान उसके कब्जे से आरडीएक्स, ग्रेनेड और बड़ी संख्या में पिस्तौल बरामद हुई थी। उसके बाद वह पटियाला जेल से 2014 में रिहा होकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से उसने पाकिस्तान के तस्कर के साथ अपने संपर्क बना लिए। फिरोजपुर के पास उसकी खेती योग्य जमीन है, जिसके साथ पाकिस्तान के कसूर का इलाका लगता है। इसलिए उसके तार पाकिस्तान के तस्कर के साथ जुड़ गए। जांच में यह भी पता चला है कि प्यारा सिंह का पिता मक्खन सिंह भी हेरोइन बेचने का काम करता था उसे भी काउंटर इंटेलीजेंस ने कई बार गिरफ्तार किया। मक्खन सिंह की अब मौत हो चुकी है।


काउंटर इंटेलीजेंस में कुछ मुलाजिमों की तरक्की की गई है। करणदीप सिंह को कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, परमिंदर सिंह हेड कांस्टेबल से एएसआई, हेड कांस्टेबल बिन्दरजीत सिंह एएसआई, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा को एएसआई, एएसआई इंद्रबीर सिंह को सब इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह नागरा को इंस्पेक्टर पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed