{"_id":"c45b636bc5d834ace9d77a343b2db404","slug":"amritsar-rpf-dg-amritsar-railway-station-search-security-check-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ डीजी ने अमृतसर रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ डीजी ने अमृतसर रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा जांची
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के डीजी राजीव कुमार रंजन दिल्ली से अमृतसर रेलवे स्टेशन गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह साढ़े नौ बजे अपने परिजनों सहित पहुंचे।
उन्होंने अपने परिजनों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। उनके साथ आरपीएफ आईजी संजय किशोर, डीएससी एमएसजेड खान, आरपीएफ एससी जालंधर रेंज आरके सावले, जम्मू से एसी कुलदीप कुमार, अमृतसर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी अरुण कुमार भी थे।
दोपहर बाद डीजी ने अमृतसर रेलवे स्टेशन का दौराकर वहां के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ रेलवे के सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।
रेलवे स्टेशन पर पठानकोट की घटना के बाद चप्पे-चप्पे पर यात्रियों का सामान चेक किया गया। डीजी ने सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण रेलवे अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि इसे तुरंत ठीक कराया जाए अगर कोई दिक्कत आती है तो तुरंत उनसे संपर्क किया जाए।
विज्ञापन
आरपीएफ पोस्ट पर उन्होंने सारा रिकार्ड खंगाला, असलहा को चेक किया गया। प्रभारी अरुण से पूछा कि किसी तरह से असलहा की कमी है तो उन्हें बताए ताकि वे अपनी रिपोर्ट बनाकर मंत्रालय के समक्ष रखें व इसको जल्द पूरा किया जा सकें। इसके बाद डीजी अटारी बार्डर पर आरपीएफ के चेक पोस्ट पर चले गए, जहां से उन्होंने पठानकोट के लिए रवाना होना था।