फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, punjab, border, security, kashmir, center

‘पंजाब सीमा पर भी कश्मीर की तरह चौकसी बढ़ाए केंद्र’

Sun, 10 Jan 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर Updated Sun, 10 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
amritsar, punjab, border, security, kashmir, center
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का संगत दर्शन विधानसभा राजासांसी क्षेत्र में रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इसी दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बादल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह जम्मू कश्मीर की तरह पंजाब की सीमा पर भी चौकसी बढ़ाए। ताकि सीमा पार से होने वाली हर तरह की घुसपैठ को रोका जा सके। बादल गांव टपियाला में संगत दर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री से अपील की गई है पंजाब की सीमा पर बीएसएफ की कंपनियों की संख्या में वृद्धि की जाए। दीनानगर व पठानकोट में हुए हमलों के बाद अब जरूरत यह बन गई है कि पंजाब के सारे बार्डर पर चौकसी बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश कैप्टन अमरिंदर सिंह एक मौसमी पक्षी की तरह हैं, जिनके दर्शन सिर्फ लोगों को चुनावों से पहले ही होते है। उन्होंने कहा कि जब से वह मुख्यमंत्री बने है वह आम लोगों को मिलते रहते हैं। वहीं कैप्टन अमंरिदर सिंह वर्ष 2002 से 2007 तक मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान आम लोगों से क्या वे तो अपने मंत्रियों तक से भी नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने राजासांसी के लोगों से पूछा कि कभी एमपी चुने जाने के बाद कैप्टन उनके इलाके में आए है। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद कैप्टन एक बार भी क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करने नहीं आए। कैप्टन अपने महल की चारदीवारी में रह कर ही मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे है।

बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर और सुच्चा सिंह छोटेपुर आज अकाली दल के खिलाफ बोल रहे हैं, कभी इन्हीं नेताओं ने कसमें खा कर अकाली दल की वजीरियां हासिल की थी।


एक सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि बढ़ रही लागत के कारण अब कृषि लाभदायक धंधा नहीं रहा। इसलिए किसानों को कृषि के साथ अन्य सहायक धंधे भी अपनाने होंगे।

किसानों को कृषि के मशीनरी भी सहकारी सोसाइटियों से लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिस ने पंजाब के अधिकार छीने है। चंडीगढ़ पंजाब को नहीं दिया, पंजाब का पानी भी सूबे को नहीं दिया। इसलिए पंजाबियों को कांग्रेस का साथ नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed