फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Police busts cross-border illegal arms smuggling module apprehends Four accused

Amritsar: ड्रोन से पंजाब में गिराए सात पिस्तौल, 12 कारतूस पकड़े; एक नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 12:51 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 08 Apr 2026 12:51 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों में एक नाबालिग है।

विज्ञापन
Amritsar Police busts cross-border illegal arms smuggling module apprehends Four accused
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदर (32), जोबनबीर सिंह उर्फ जोबन (23) निवासी गांव लड्डेवाल अमृतसर, लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी गांव भूसे तरनतारन और एक 16 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में विदेशी समेत विभिन्न पिस्तौल शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। हथियारों की खेप ड्रोन के माध्यम से अटारी सेक्टर के भैणी और नेश्टा गांव में गिराई जाती थी। आरोपी अपने हैंडलरों के निर्देश पर तय स्थानों से हथियार उठाकर आगे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर उनके पास से 6 पिस्तौल बरामद किए गए थे जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस टीमों ने कार्रवाई तेज करते हुए नाबालिग को भी काबू कर लिया और उसके पास से एक और पिस्तौल बरामद की।


जांच में खुलासा हुआ है कि गुरविंदर और लवप्रीत के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं जबकि नाबालिग पर भी आर्म्स एक्ट का मामला पहले से दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed