फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar misdeed case: SIT has constituted for investigation

अमृतसर दुष्कर्म कांड: दूसरे दिन भी धरना रहा जारी, एसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित

Tue, 17 Dec 2019 07:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Amritsar misdeed case: SIT has constituted for investigation
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

अमृतसर में दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। वहीं मामले की जांच के लिए डीसी शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने एसडीएम बाबा बकाला सुमित मुद की अगुवाई में बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी के बाद एसएसपी बिक्रमजीत सिंह दुग्गल ने भी मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। 

विज्ञापन


एसआईटी की अगुवाई एसपी (देहात) अमनदीप कौर करेंगी। एसएसपी ने एसआईटी को मामले की जांच जल्द पूरी करने के आदेश दिए हैं। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने मंगलवार को अमृतसर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना तो नहीं लगाया लेकिन स्कूल परिसर के बाहर प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की। 
विज्ञापन


अभिभावक इस मामले में स्कूल प्रशासन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के साथ प्रिंसिपल सहित अन्य प्रबंधकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। स्कूल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद से घर को ताला लगा कर कहीं अज्ञात स्थान पर गए पीड़ित परिवार के बारे में आस-पड़ोस के लोगों को भी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस भी पीड़ित परिवार के बारे में कुछ भी जानकारी देने से बच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिसंबर को स्कूल के दसवीं कक्षा के एक नाबालिग ने दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी नाबालिग था इसलिए पुलिस ने उसे जुवेनाइल जेल में भेज दिया था। इस मामले के बारे में जब स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को पता चला तो उन्होंने स्कूल के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। 

सोमवार को अभिभावकों ने अमृतसर-जालंधर हाईवे जाम कर दिया था। एसएसपी दुग्गल के आश्वासन पर अभिभावकों ने अपना धरना खत्म किया था। इसके बावजूद गुस्साए अभिभावकों ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। अभिभावकों की मांग है कि स्कूल के भीतर उनके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

शिअद ने स्कूल प्रबंधन पर केस दर्ज करने की मांग
शिरोमणि अकाली दल ने स्कूल में आठ साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को छिपाने की कोशिश करने के लिए स्कूल की मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। शिअद ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है, जिन्होंने इस मामले को छिपाने की कोशिश की। 

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि न्याय के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे स्कूली छात्रों के अभिभावकों को स्कूल मैनेजमेंट के इशारे पर पुलिस अधिकारियों द्वारा धमकाने की बात भी सामने आई है। यह बेहद निंदनीय है। इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके लिए ब्यास पुलिस स्टेशन के इंचार्ज और स्थानीय डीएसपी को बर्खास्त करने के अलावा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

अकाली नेता ने कहा कि कांग्रेस के शासन में महिला अत्याचारों में काफी बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेसी मंत्रियों ने गैंगस्टरों को खुली छूट दे रखी है, जिसके कारण कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से आग्रह किया कि वह महिलाओं के खिलाफ हो रहे आपराधिक मामलों में तत्काल केस दर्ज करवाने की व्यवस्था करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed